भारतीय महिला सैनिको का कांगो में शांति अभियान शुरू

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारतीय महिला सैनिको का कांगो में शांति अभियान शुरू

भारत हमेशा से शांति स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में अपना योगदान देता रहा है इस बार भारतीय महिला शांतिसैनिकों के दल ने कार्यभार संभाल लिया है। यह दल यहां चल रहे संघर्ष से सर्वाधिक पीड़ित महिलाओं और बच्चों की मदद करने आया है। भारत की ओर से आये महिला शांतिसैनिकों के दल में 20 महिला शांतिसैनिक हैं और इन्हें गत सप्ताह डीआर कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरता मिशन के तहत नियुक्त किया गया है।

इस दल को डीआर कांगो के उत्तरी कीवू प्रांत में तैनात किया गया है। यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है और इस पर कब्जे को लेकर करीब 38 सशस्त्र समूह संघर्षरत हैं।महिला शांतिसैनिकों का यह दल स्थानीय महिलाओं और बच्चों की मदद करेगा जो कि इस संघर्ष में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

Next Story
Share it