हमे मत सिखाओ अपने देश लौट जाओ : ट्रम्प

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
हमे मत सिखाओ अपने देश लौट जाओ : ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर एक बार अपने को विवादों में घसीट लिया है | ये मसला उनके द्वारा चार महिला डेमोक्रेट सांसदों के बारे में किए गए ट्विट से जुड़ा हुआ है |

विपक्षी नेताओं और राष्ट्रपति के बीच इस मुद्दे पर लगातार विवाद हो रहा है। बीते कुछ दिनों से यह मुद्दा देश में छाया हुआ है। ट्रम्प ने अपने ट्वीट में उन्हें साफ तौर पर देश छोड़कर चले जाने की सलाह दी थी।

ट्रम्प ने चार महिला सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें ‘‘अपने देश वापस लौट जाना चाहिए, जहां से वे आयी हैं। उन्हें पूरी तरह से तबाह हो चुके और अपराध से ग्रस्त उन देशों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।’’

Next Story
Share it