बीजेपी में फिर शामिल हुए 87 वर्षीय कल्याण सिंह खेलेंगे दूसरी पारी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बीजेपी में फिर शामिल हुए 87 वर्षीय कल्याण सिंह खेलेंगे दूसरी पारी

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह सोमवार को एक बार फिर भाजपा में शामिल हो चुके है। 87 वर्षीय कल्याण सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में एक बार फिर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इस दौरान उनके बेटे एवं एटा से सांसद राजवीर सिंह और प्रदेश के वित्त राज्यमंत्री एवं पौत्र संदीप सिंह भी सदस्यता में मौजूद थे। कल्याण सिंह ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इतनी उम्र गुजर जाने के बावजूद न तो वह थके हैं और न ही उनका मन छूटा है।

लंबे समय तक पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार कल्याण ने आगे की भूमिका के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कल्याण सिंह एक बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। जब से योगी ने गद्दी सम्भाली है तब से गांव, गरीब की स्थिति में बड़ा फर्क आया है। खुशहाली बढ़ी है।

Next Story
Share it