बलिया :अस्पताल में कराने आया था बच्चे का इलाज,बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पीटा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बलिया :अस्पताल में कराने आया था बच्चे का इलाज,बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पीटा

बच्चा चोरी के की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शासन-प्रशासन की सख्ती और लोगों को जागरूक करने के लिए की जा रही कवायद भी काम नहीं आ रही है।बलिया में इंसानियत को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अक्ल मंद भीड़ ने एक बच्चे के पिता को बच्चा चोर समझ कर जमकर पिटाई कर दी।

रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बच्चे का इलाज कराने आए पिता को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह है मामला
नगरा थाना के शंकरपुर डेहरी निवासी प्रमोद राजभर पुत्र इन्द्रजीत अपने नौ माह के बच्चे का इलाज के लिए अस्पलाल में अपनी पत्नी गीता देवी, साली सीता देवी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आया था। बच्चे का ब्लड टेस्ट भी करा लिया। तभी पैसे के लिए पति-पत्नी में विवाद होने लगा।
विवाद बढ़ जाने पर वहां से प्रमोद राजभर भागने लगा। इस पर महिला शोर मचाने लगी। वहां मौजूद लोगों ने प्रमोद को बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया। लोगों की पिटाई देख पत्नी और साली भाग गई। संयोग ही था तत्काल पुलिस पहुंच गई।
युवक को हिरासत में ले लिया। युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में ही रह रही है। पुलिस छानबीन कर युवक को बाद में छोड़ दिया।

Next Story
Share it