भारत का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा पर चांद से नहीं

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारत का विक्रम  लैंडर से संपर्क टूटा पर चांद से नहीं

भारत के चंद्रयान की यात्रा शानदार और जानदार रही पर चांद से महज 2.1 किलोमीटर दूर ब्लेंडर का ग्राउंड स्टेशन से संपर्क छूट गया। प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान परिणाम से रुकता नहीं है विज्ञान हर परिणाम के बाद आगे बढ़ जाता है इसलिए चांद कैलेंडर से भले हमारा संपर्क टूट गया हो लेकिन चांद पर हम झंडा फहरा कर रहेंगे।रात में सारा भारत जाकर अपने वैज्ञानिकों की हिम्मत मेहनत और चांद पर चंद्रयान की कामयाबी को देखना चाह रहा था पर मात्र 2.1 किलोमीटर पहले जब विक्रम लेंडर को सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी उस समय उसका अर्थ स्टेशन से संपर्क टूट जाता है वैज्ञानिकों के चेहरे मायूसी से भर जाते हैं पर सारा देश उनको सलाम करता है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है आप लोग मक्खन पर नहीं पत्थर पर लकीर खींच रहे हैं तो ऐसी रुकावटें आएंगी पर ऐसी रुकावट से ऐतिहासिक सिद्धियां हासिल होती हैं आपने अपने मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और हम जल्द ही चांद पर पहुंचेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों का साहस बढ़ाते हुए कहा कि कोई भी मुश्किल हमारे देश के लिए बाधा नहीं बन सकती हम जल्द ही परिणाम बदल देंगे।

Next Story
Share it