बेटियों ने मैदान में द‍िखाया दमखम : मिलिट्री पुलिस में भर्ती

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बेटियों ने मैदान में द‍िखाया दमखम : मिलिट्री पुलिस में भर्ती

देश की रक्षा करने का जज्बा लेकर बेटियों ने जब 1.6 किलोमीटर लंबे टै्रक पर दौड लगाई। पहले दौड़ और फिर लांग जंप में बेटियों ने सफलता के झंडे फहरा दिए। अब देश में पहली बार सैनिक जीडी बनने का उनका सपना हकीकत में बदलने से बस एक कदम दूर बचा है।

एएमसी स्टेडियम में मिलिट्री पुलिस में सैनिक जीडी के पदों की भर्ती पहली बार शुरू हुई। पहले दिन सेना ने 41 जिलों की 1884 बालिकाओं को ऑनलाइन ही प्रवेश पत्र जारी किया था। इसमें से करीब 600 बालिकाएं ही भर्ती रैली में शामिल हुईं। भर्ती रैली स्थल पर प्रदेश के कई जिलों से बालिकाएं अपने अभिभावकों के संग एएमसी स्टेडियम पहुंची।

ऊंचाई की माप होने के बाद बालिकाओं को होल्डिंग एरिया में रखा गया। जहां 100-100 बालिकाओं के समूहों में उनको दौड़ाया गया। चार सौ मीटर का एक राउंड बनाया गया। चार राउंड को 7:30 मिनट में पूरा करने पर ग्रुप एक और 7:30 से आठ मिनट में राउंड सफलता से पूरा करने पर ग्रुप दो में रखा गया।

सफल अभ्यर्थियों के हाथ पर मुहर लगाने के बाद उनका बायोमीट्रिक पंजीकरण किया गया। जिससे भविष्य में किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। इसके बाद 10 फिट की लांग जंप की गई। इसमें सफल होने वाली बालिकाओं को तीन फिट ऊंचाई की जंप करायी गई। इस जंप में हर प्रतिभागी को अधिकतम तीन मौके दिए गए। अब इन सफल बालिकाओं का 15 सितंबर से मेडिकल की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

Next Story
Share it