चांद पर मिली लैंडर विक्रम की लोकेशन, ISRO चीफ ने दी जानकारी : चंद्रयान 2

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
चांद पर मिली लैंडर विक्रम की लोकेशन, ISRO चीफ ने दी जानकारी : चंद्रयान 2

चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम की जिससे संपर्क टूट गया था उसकी लोकेशन के बारे में पता चल गया है। इसकी जानकारी के बारे में ISRO चीफ के.सिवन ने बताया है। उन्होंने बताया कि ऑर्बिटर से जो थर्मल तस्वीरें मिली हैं उनसे विक्रम लैंडर के बारे में जानकारी मिली है।

https://twitter.com/ANI/status/1170610654232731648

पर अभी तक विक्रम से संपर्क नहीं साधा जा सका है। उन्होंने कहा कि हम विक्रम से संपर्क करने की पूरी कोशिश की जा रही है। जल्द ही हम उससे संपर्क साध लेंगे। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में जो
(OHRC) ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा लगा है उसके जरिए ही विक्रम लैंडर की तस्वीर सामने आई हैं।

ISRO अब ये पता लगाने की कोशिश करेगा की क्या विक्रम में किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी हुई थी जिस वजह से उससे संपर्क टूटा । साथ ही लैंडर को संदेश भेजने की कोशिश की जा रही है ताकि, उसका कम्युनिकेशन सिस्टम ऑन किया जा सके। अभी तक ये अनुमान लगाया जा रहा था की कहीं विक्रम किसी गढ्डे में तो नहीं चला गया है।

अभी तो ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ऐसा क्या हुआ जो महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर जाकर विक्रम अपना रास्ता भटक गया। इसकी वजह ये हो सकती है कि विक्रम लैंडर के साइड में लगे छोटे-छोटे 4 स्टीयरिंग इंजनों में से किसी एक ने काम न करा हो। हो सकता है कि यही से सारी दिक्कतें शुरू हुई हो, वैज्ञानिक इसी बिंदु पर अध्यन कर रहे हैं।

Next Story
Share it