मोदी के 5 करोड़ फॉलोअर : 10.8 करोड़ के साथ ओबामा शीर्ष पर

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मोदी के 5 करोड़ फॉलोअर : 10.8 करोड़ के साथ ओबामा शीर्ष पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या सोमवार को 5 करोड़ पहुंच गई । सबसे ज्यादा फॉलोअर की लिस्ट में मोदी 20वें नंबर पर हैं। वे टॉप-20 में पहुंचने वाले इकलौते भारतीय हैं।

विश्व के बड़े नेताओं में मोदी अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से करीब 1.4 करोड़ फॉलोअर पीछे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 10.8 करोड़ फॉलोअर के साथ पहले नंबर पर हैं

भारत में मोदी के बाद केजरीवाल दूसरे नंबर पर
भारतीय नेताओं में मोदी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर हैं। उनके फॉलोअर 1 करोड़ 54 लाख से ज्यादा हैं। जबकि गृह मंत्री अमित शाह तीसरे नंबर पर हैं। उनके फॉलोअर 1 करोड़ 52 लाख से ज्यादा हैं।

नंबरनेताफॉलोअर
1.नरेंद्र मोदी5 करोड़
2.अरविंद केजरीवाल1.54 करोड़
3.अमित शाह1.52 करोड़
4.राजनाथ सिंह1.41 करोड़
5.राहुल गांधी1.06 करोड़

अंतरराष्ट्रीय सर्वे 2018 में मोदी तीसरे स्थान पर रहे थे
पिछले साल एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में मोदी दुनिया के तीन सबसे बड़े नेताओं में शामिल हुए थे। यह वार्षिक सर्वे गैलप इंटरनेशन ने 50 देशों के नेताओं को लेकर किया था। सर्वे में मोदी को तीसरा स्थान मिला था।

Next Story
Share it