तेंदुए के हमले से किशोर घायल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
तेंदुए के हमले से किशोर घायल

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के गिरजापुरी में तेंदुए ने किशोर पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर लोगों ने हांका लगाया जिससे तेंदुआ जंगल की और चला गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सुजौली थाने के कैलाश नगर निवासी 15 वर्षीय कृपाराम मौर्य पुत्र त्रियुगी नारायण बुधवार को सुबह आठ बजे गिरजापुरी जंगल में गेर्जुआ खोदने गया था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। किशोर तेंदुए से संघर्ष करते हुए चिल्लाया।

जिस पर लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। इस बीच तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। किशोर के बाएं कान व चेहरे पर जख्म है। सूचना मिलते ही कतर्नियाघाट के रेंजर अपनी टीम के साथ पहुंच गए घायल को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है।

Next Story
Share it