इस बार प्लास्टिक फ्री मनेगी दीपावली, चलेगा महाअभियान

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
इस बार प्लास्टिक फ्री मनेगी दीपावली, चलेगा महाअभियान

दीपावली आते ही चीन के उत्पाद का बहिष्कार और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग न करने की नसीहत समय समय पर दी जाती रही है। अभियान चलते हैं मगर, इस बार मैदान में सरकार भी उतरेगी।

प्रदेशभर में जागरूकता का महाभियान चलेगा। 11 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के जरिए प्लास्टिक का नाश करने की मुहिम चलेगी । सरकार का प्रयास है, तीन चरणों में चलने वाले अभियान की गूंज पूरे प्रदेश में गुंजे।

केंद्र सरकार के आवासन और शहरी मंत्रालय की तरफ से 26 अगस्त को मिले निर्देश के बाद नगर निगम ने भी तैयारियां कर रही हैं। अभियान का द्वितीय चरण गांधी जयंती पर दो अक्टूबर से चालू होगा। प्लास्टिक के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा होगा। तीसरे चरण में तीन अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्लास्टिक फ्री दीवाली मनाई जाएगी।

  • प्रथम चरण : 11 सितंबर से एक अक्टूबर तक कार्यक्रम की तैयारी और जागरूकता।
  • द्वितीय चरण : दो अक्टूबर से बड़े पैमाने पर श्रमदान कराना होगा ।
  • तृतीय चरण : तीन अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्लास्टिक फ्री दिवाली मनाने के लिए रीसाइकिल करना और डिस्पोजल करना आदि।

होगी निगरानी कार्यक्रमों की फोटो व वीडियो। श्रमदान में कितने लोग शामिल हुए। कितना प्लास्टिक एकत्र हुआ।
सिंगल प्लास्टिक बैन करने की स्थिति। कितना प्लास्टिक वेस्ट रीसाइकिल हुआ।

Next Story
Share it