अब हिन्द बनेगा पाकिस्तान का नारा लगाते पाकिस्तानी बच्चे

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
अब हिन्द बनेगा पाकिस्तान का नारा लगाते पाकिस्तानी बच्चे

पाकिस्तान की गिरी हुई हरकतों का ये हाल है कि उसने जेहाद के लिए अब पाकिस्तानी बच्चो का भी ब्रेन वाश करना शुरू कर दिया है | आज पेरिस में FATF की बैठक चल रही है जहा पाकिस्तानी हुक्मरानों को अपने आप को ब्लैक लिस्ट में जाने से बचने के लिए सबके सामने हाथ पैर जोड़ने पड़ रहे है वही दूसरी ओर उनके हुक्मरान अपने मासूम बच्चो के दिल में भी जहर घोलने का काम कर रहे है |

बड़ी मुश्किल से पाकिस्तान को पुरे विश्व में दो - से तीन देशों का साथ मिलता है | उसमे भी दो देश तुर्की और मलेशिया उसके इस्लामिक देश होने के कारण साथ देते है तो चीन भारत को साधे रखने के लिए उसका इस्तेमाल करता है |

https://twitter.com/nailainayat/status/1183377970293084166

इस तरह का जहर जो पाकिस्तान अपने बच्चो में भर रहा है उससे पुरे विश्व में आतंक की एक नयी फसल आ जाएगी जो पूरी दुनिया के लिए एक खतरा है | आज कटोरा लेकर भीख मांगता पाकिस्तान अपने बच्चो को विज्ञानं और गणित की शिक्षा देने की जगह उनके मासूम मन में जेहाद की भावना भर रहा है |

ये बच्चे सिर्फ भारत के लिए ही खतरा नहीं है ये जब बड़े होकर यूरोप और अमेरिका में पढने जायेंगे तो इनके जेहादी मन को इस्तेमाल करना बड़ा आसान होगा | आज अगर पाकिस्तान को रोका न गया तो वो विश्व शांति के लिए एक बड़ा खतरा बन जायेगा |

अब जरुरत है कि पाकिस्तान का फन कुचल दिया जाये और भारत को पूरी कोशिश करनी चाहिए की इस तरह के विडियो को वो अन्तराष्ट्रीय मंचो पर ले जाकर दिखाए | इस तरह का एक पूरा ग्रुप खड़ा कर इनके नापाक हरकतों को दिखाया और बताया जाना चाहिए |

Next Story
Share it