अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में तीन दिनों तक जलाए जायेंगे 5001दिये

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में तीन दिनों तक जलाए जायेंगे 5001दिये

अंकिता सिंह-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ नें अयोध्या में दीपोत्सव कार्यकर्म की शुरुआत की थी,जिसे आगे बढाने के लिए प्रशासन ने नया फैसला लिया है।यह तो आप सभी जानते ही हैं कि दीवाली आने वाली है, इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अयोध्या को साजाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।इस बार दीपक जलाना केवल राम पैडी तक ही सिमित नही रहेगा बल्कि पूरे अयोध्या में जलाया जाएगा। तीन दिनो तक यहा दिये जलाए जाने का अभियान है।भरतकुंड,गुप्तारघाट के साथ साथ अयोध्या के 13प्रमुख मंदिरों में 5001दिये जलाए जाएंगे। साथ ही सभी छोटे बड़े मंदिरों में भी दिये जलाएंगे। इस बार का लक्ष्य अयोध्या को बिल्कुल वैसे ही सजाने का है जैसा पेहली बार राम जी के घर वापसी पर सजाया गया था। पूरी अयोध्या में दिये जलने के लिए 5000 से ज्यादा वोलेंटियर काम पर लगाए जाएंगे।जो घर घर जा कर लोगों को दिये जलने के लिए जागरुक करेंगे, साथ ही दिये जलने में उनकी मदद भी। आपको बता दें, वोलेंटियर अगल अलग स्कूल और कॉलेज के बच्चे होंगे।

Next Story
Share it