लव सेक्स और धोखा 2 की एक टिकट पर दूसरी मिल रही बिल्कुल मुफ्त

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
लव सेक्स और धोखा 2 की एक टिकट पर दूसरी मिल रही बिल्कुल मुफ्त

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एकता कपूर ने इस फिल्म को अपनी मां शोभा कपूर के साथ मिलकर बनाया है।दर्शकों के साथ समीक्षक भी इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं।अब इस बीच एकता ने दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, लव सेक्स और धोखा 2 की एक टिकट पर दूसरी बिल्कुल मुफ्त मिल रही है।लव सेक्स और धोखा 2 की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त पाने के लिए बुकमाईशो पर एलडीएस2 का उपयोग करना होगा।एकता ने इस खबर की जानकारी साझा करते हुए लिखा, यह सच है।

1 खरीदें और लव सेक्स और धोखा 2 का 1 टिकट मुफ्त पाएं। बुकमाईशो पर कोड एलडीएस2 का उपयोग करें।सिनेमाघरों के बाद लव सेक्स धोखा 2 ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिल्म का प्रीमियर जून के मध्य तक किया जाएगा। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।लव सेक्स और धोखा 2 के निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं, वहीं एकता ने इस फिल्म को अपनी मां शोभा कपूर के साथ मिलकर बनाया है।

ट्रांसजेंडर बोनिता राज पुरोहित इस फिल्म में दमदार भूमिका में हैं। फिल्म में मौनी रॉय और उर्फी जावेद भी है।बॉक्स ऑफिस पर लव सेक्स और धोखा 2 का सामना विद्या बालन, सेंथिल राममूर्ति, इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी जैसे सितारों से सजी फिल्म दो और दो प्यार से हो रहा है।इसके अलावा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।अजय देवगन की फिल्म मैदान भी इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह दोनों फिल्में ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Next Story
Share it