लाल प्लाजो में 'बाला चैलेंज' करते नजर आए वरुण धवन, फैंस ने उड़ाया मजाक ...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
लाल प्लाजो में बाला चैलेंज करते नजर आए वरुण धवन, फैंस ने उड़ाया मजाक ...


राजश्री -
जैसा कि हम सभी जानते हैं अक्षय कुमार का गाना 'बाला शैतान का साला' सभी को बहुत पसंद आया है। इसी के साथ अक्षय कुमार ने सभी को 'बाला चैलेंज' भी दिया है और यह चैलेंज सारे बॉलिवुड सेलेब्रिटीज के सिर चढ़कर बोल रहा है।

इस चैलेंज में 'बाला शैतान का साला' के हुक स्टेप को करना है और साथ ही वीडियो पोस्ट करना है। अभी तक इस चैलेंज को रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर कर चुके हैं। अब वरुण धवन ने भी इस बाला चैलेंज के फोकस्टेक पर वीडियो पोस्ट किया। इस विडियो में वरुण के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही इस चैलेंज को बखूबी निभाया मगर वरुण के लाल रंग के प्लाजो ने सभी का ध्यान खींच लिया।

तो बता दे की वरुण ने लाल रंग की प्लाजो स्टाइल नी लेंथ कट पैंट पहनी थी। इस पर लोगों के खूब फनी कॉमेंट्स आए। सभी उनके उस लाल रंग के प्लाजो को देखकर हैरान थे किसी ने कहा कि क्या वरुण ने सारा के प्लाजो पहन लिए हैं।साथ की बता दे कि सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह 'बाला चैलेंज' वायरल हो गया है। सिलेब्रिटीज़ के साथ-साथ अच्छे कुमार के फैंस भी इसे करते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' दिवाली के मौके पर सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Story
Share it