अब पांच नए संगठनात्मक जिले और 447 नए मंडल बनाएंगी भाजपा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
अब पांच नए संगठनात्मक जिले और 447 नए मंडल बनाएंगी भाजपा

ज्योति जायसवाल-
भाजपा प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने के लिए पांच नए संगठनात्मक जिले और 447 नए मंडल बनाएंगी।13-14 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के बाद नए संगठनात्मक जिलो की घोषणा की जाएंगी।संगठन में अधिक लोगों को जगह मिलने से पार्टी का काम आसान होगा, वही कार्यकर्ताओ को आगे बढ़ाने का मौका भी मिलेगी।सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में परिसीमन समिति की रिपोर्ट पर मथंन किया गया।प्रदेश में भाजपा के अभी 1471 मंडल और 94 संगठनात्मक जिले हैं। नए परिसीमन के बाद 1918 मंडल और 99 जिले बन जाएंगे।पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्रीऔर क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक में सभी मंडलो मे चुनाव कराने का निर्माण किया गया है।

Next Story
Share it