हरदोई : कांग्रेसियों ने प्याज की माला पहन कर किया प्रदर्शन

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
हरदोई : कांग्रेसियों ने प्याज की माला पहन कर किया प्रदर्शन

हिमांशी

हरदोई में कांग्रेस ने बढ़ते प्याज के दाम और महंगाई को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस नेत्री ने प्याज की माला पहनकर विरोध जताया तो कांग्रेस कार्यकर्ता ने नारेबाजी की। जिला कांग्रेस द्वारा दिए ज्ञापन में बताया कि प्याज के भाव आसमान छू रहे हैं। 10 से 15 रुपए किलो बिकने वाला प्याज 60 से 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा इसे रोकने में नाकाम रही है। जब तक प्याज किसानों के पास था दाम कम थे। बिचौलियों के पास आने के बाद दाम में इजाफा हो गया।

Next Story
Share it