8 अक्टूबर को शस्त्र पूजन के साथ भारत को सौंप दिया जाएगा राफेल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
8 अक्टूबर को शस्त्र पूजन के साथ भारत को सौंप दिया जाएगा राफेल

अंकिता सिंह-
8 अक्टूबर यानी दशहरे के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में ही राफेल विमान के साथ शस्त्र पूजन करेंगे।आपको बता दें,राजनाथ सिंह ने पिछ्ले साल बीएसएफ के जवानो के साथ बीकानेर में शस्त्र पूजन किया था।खबर यह भी है कि वह फ्रांस में राफेल विमान उड़ा सकते हैं ।इस मौके पर उनके साथ उप वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल हरजिंदर सिंह अरोड़ा रहेंगे। फ्रांस से विमान लेने के बाद राजनाथ सिंह फ्रांसीसी सरकार से रक्षा मुद्दे पर चर्चा करेंगे।दरअसल 2016में भारत और फ्रांस के बीच 36राफेल विमानो की डील हुई थी।जिसे जल्द से जल्द भारत पहुचाने की जरुरत थी।आपको बता दे,अब यह इन्तजार खत्म होने वाला है। 8अक्टूबर को फ्रांस राफेल विमान को भारत के हाथो में सौप देगा। राफेल विमान भारत की वायु सेना की ताकत बढ़ा देगा ,जो भविष्य में होने वाले हवाई युध्द में मजबूती से डटें रहने में सक्षम होगा।

Next Story
Share it