राजनाथ सिंह ने ॐ क्या लिखा कुछ लोग हो गए परेशान

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
राजनाथ सिंह ने ॐ क्या लिखा कुछ लोग हो गए परेशान

आजकल भारतीय समाज में ऐसे महान आत्माओ की खूब मौजूदगी मिल रही है जो किसी शब्द से तो कही किसी रंग से आहत हो जा रहे है | अपने देश के रक्षा मंत्री ने देश की सांझी सांस्कृतिक विरासत से निकला शब्द ॐ जो आज सभी वर्गों में चलन में है का अक्षर राफेल जेट पर लिखकर पूजा क्या कर ली कई लोगो के दिल में भूचाल आ गया |

ये वो तथा कथित धर्म निरपेक्ष लोग है जो हर बात को धार्मिक रंग में रंगना चाहते है | इनका तो बस नही चल रहा नही तो राम नाम पर ही बैन लगा दे | आज हम सब भारत को एक सांस्कृतिक राष्ट्र के रूप में देखते है जहाँ राम हिन्दू , मुशलमान , सिख हो या इसाई , हर भारतीय की पहचान से जुड़ा हुआ है |

https://twitter.com/RubikaLiyaquat/status/1181853849897668614

हम विभिन्न धर्म और पंथ का पालन करने वाले लोग हो सकते है पर क्या हम अपने पूर्वजो को अपने आप से अलग कर सकते है | आज हमारे बगल में एक देश है जो धार्मिक आधार पर बना है | वहा न तो अल्पसंख्यक ही सुरक्षित है न ही मुश्लिम धर्म मानने वाले अन्य सेक्ट के लोग | वहा मुशलमान भी कई भागो में बटा पड़ा है | उस देश से एक देश अलग हो गया जबकि ज्यादा तर लोग मुश्लिम थे | कारण वही अपनी विरासत को न मानना | बांग्लादेश मुश्लिम बाहुल्य होते हुए भी पाकिस्तान से अलग हो गया क्योकि वो भाषा के आधार पर जुल्म सह रहा था |

आज पाकिस्तान इसी लिए परेशान है क्योकि उसे सिन्धु घाटी की सभ्यता पर गर्व नहीं है | वो उसे हिन्दुओ के साथ जोड़कर देखता है | इसी तरह का पागलपन तालिबानियों ने किया जो बामियान के बुद्ध को अपना न सके | ये भारत ही है जो ताजमहल और जामा मस्जिद को अपना सका है | इसके पीछे सनातनी बहुलता वादी सोच है जो करोडो देवी देवता को मानते है और उनके लिए दुसरे का धर्म मजाक का विषय नहीं है और वो उसे भी उतनी ही इज्जत देना जानते है |

भारतीय संस्कृति को लेकर जो कुछ तथाकथित बुद्धजीवी अनर्गल प्रलाप करते रहते है उन्हें इन देशो की यात्रा पर भेज कर ज्ञान की खोज में लगा देना चाहिए | जब इन देशो के धर्मनिरपेक्ष ताकते इनको ब्रह्मज्ञान दे देंगी तो इन्हें भारत और भारतीयता पर ज्ञान देने की जरूरत नहीं महसूस होगी |

Next Story
Share it