आप सौ रूपये भी दान करेंगे तो सरकार हजारो करोड़ इक्कठा कर लेगी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
आप सौ रूपये भी दान करेंगे तो सरकार हजारो करोड़ इक्कठा कर लेगी

जुड़िये बचपन एक्सप्रेस की मुहीम से करिए दान

Name of the Account ——— PM CARES
Account Number ————– 2121PM20202
IFSC Code ———————— SBIN0000691
SWIFT Code ——————— SBININBB104
Name of Bank & Branch —– State Bank of India, New Delhi Main Branch

आज देश के उद्योगपतियों को टाटा ग्रुप से सीख लेनी चाहिए जिस तरह से उनकी कंपनी ने १५०० करोड़ रूपये प्रधानमंत्री केयर फण्ड में दिया उसका अनुसरण अन्य उद्योगपतियों द्वारा किया जाए तो कोरोना से ये लड़ाई सरकार मजबूती से लड़ सकती है | देश भर में ऐसे उद्योगपतियों की संख्या पर्याप्त है जिनकी वार्षिक आय किसी छोटे मोटे देश की सकल आय से भी ज्यादा है |

एक अकेले मुकेश अम्बानी नेपाल और पाकिस्तान जैसे देश की अर्थव्यवस्था के बराबर की ताकत रखते है | अगर ये अपने सीएसआर फण्ड से पैसे दे तो न सिर्फ इनको टैक्स में छूट मिलेगी बल्कि आम जनता की तकलीफ भी दूर होगी |

देश में ऐसे करीब ५००० छोटी बड़ी कंपनी है जो सरकार को १०० करोड़ रुपया अपने सीएसआर फण्ड से दे सकती है | सोचिय की अगर ये सभी कंपनी अपने फण्ड से सरकार को अभी ये धन दे दे तो 5 लाख करोड़ का एक बड़ा फण्ड बेस हो जाएगा और सरकार पर कोई दबाव नहीं होगा |

हमारी अर्थव्यस्था को चलाने के लिए एक करोंड के करीब सरकारी कर्मचारी है और वो सभी ५००० रूपये अपने वेतन से दे सकते है | अगर ये हो जाए तो सरकार के पास ५००० करोड़ का एक और फण्ड बेस तैयार हो जाएगा |

इसी तरह देश के अन्य सत्तर करोड़ लोग अपना योगदान मात्र सौ रूपये प्रधानमंत्री कोष में दान दे तो ७००० करोड़ का फण्ड हो जाएगा - इस तरह से हमारे पास अन्य स्रोतों से मिलाकर इतनी रकम आ जायेगी जो अर्थव्यस्था में जान डाल देगी | देर न करे सौ रूपये ही सही प्रधानमंत्री के कोष में दान करे तो ये रकम हजारो करोड़ में बदल जायेगी |

Next Story
Share it