जमशेदपुर के विशाल सोनकर ने डांस दीवाने 2 का खिताब अपने नाम किया ...

Update: 2019-09-29 07:08 GMT


राजश्री -
कलर्स के डांसिंग रियालिटी शो डांस दीवाने सीजन 2 को उसका विनर मिल गया। 28 सितंबर को हुए ग्रैंड फिनाले में विशाल सोनकर ने डांस दीवाने सीजन 2 का खिताब अपने नाम किया। 23 साल के विशाल सोनकर जमशेदपुर के रहने वाले हैं। साथ ही बता दे कि विशाल जमशेदपुर में एक डिलीवरी ब्वॉय का काम किया करते थे। मगर वह अब एक डांसर के रूप में जाने जाएंगे। विशाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा,"यह खयाल मेरे जहन से कोसों दूर था ,करीब 22 कंटेस्टेंट्स थे जिनमें से आज मैंने यह खिताब जीता और ऐसा लग रहा है कि मेरे सपने सच में सरकार हो गए हैं।साथ ही बता दे की ग्रैंड फिनाले में सलमान खान भी शामिल थे और विनाश की घोषणा सलमान खान के सामने माधुरी दीक्षित ने किया। विशाल के विनर बनने के बाद उन्हें टाइटल ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए प्राइज मनी भी दी गई।

Similar News