बंग्लादेश की PM शेख हसीना,चार दिवसीय दौरे पर पहुंची भारत

Update: 2019-10-03 07:01 GMT

अंकिता सिंह-
बंग्लादेश की प्रधानमन्त्री शेख हसीना अपने चार दिन के दौरे के लिए भारत पहुंच गई हैं। इन चार दिनों के दौरान वह कई अहम मुद्दों पर बात चीत करेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनो देशो के द्विपक्षी मुद्दो पर चर्चा कर सकती हैं। कयास यह भी लगाए जा रहें हैं कि दोनो देश रोहिंग्या और तिस्ता नदी जल बटवारे पर समीक्षा कर सकते है।आपको बता दें,यह मुलाकात दोनो देशो के संबंधो को मजबूत करेगी।

Similar News