चीनी मैगजीन ग्लोबल टाइम्स की गीदड़ भभकी, बोला इस बार 1962 से भी ज्यादा होगा नुकसान…

Update: 2020-09-01 13:35 GMT

Bachpan Express: अराधना मौर्या

भारत चीन सीमा पर लगातार बढ़ते हुए तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। वहीं दूसरी ओर पैंगोंग सो क्षेत्र में भारतीय सेना से मुंह की खाने के बाद चीन बैखला गया है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में भारत को गीदड़भभकी दी है। इसमें कहा गया है कि अगर भारत चीन के साथ उलझता है तो उसकी सेना को 1962 से भी अधिक सैन्य नुकसान झेलना पड़ सकता है। दरअसल, 29-30 अगस्त की रात को चीन की सेना ने पैंगोंग सो क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया। इसी बात से चीन तिलमिलाया चीन अब अपनी मैगज़ीन के जरिये गीदड़ भभकी दे रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि 29-30 अगस्त की रात को चीनी सैनिक एलएसी पार कर भारतीय इलाके में घुसकर कैंप लगाने की पूरी तैयारी से पहुंचे थे। लेकिन भारतीय सेना ने चीनी चालबाजियों को भांप लिया और सतर्कता से चीनी सैनिकों का कड़ा विरोध किया। कुछ देर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई। मगर भारतीय सैनिकों की सख्ती के बाद चीनी सैनिकों को पीछे हटने को विवश होना पड़ा।

चीन की हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना ने किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए एलएसी से लगे मुख्य इलाकों में अपनी स्थिति पहले से मजबूत कर ली है। आपको बता दें कि सरकार ने भी गलवन हिंसक झड़प के बाद सैन्य बलों को एलएसी पर चीनी सेना की हरकत का जवाब देने के लिए पूरी आजादी दी हुई है।