दिवाली के सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानिए क्या है ये खुशखबरी

Update: 2019-09-30 13:47 GMT

महिमा गुप्ता

केंद्रीय कर्मचारियों की केंद्र सरकार से सैलरी बढ़ाने की मांग को देखते हुए सरकार की तरफ से जल्द ही कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानें एनडीए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी, सैलरी बढ़ाने के संबंध में जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 12 प्रतिशत डीए मिलता है। यह जनवरी 2019 में लागू किया गया था।
केंद्रीय कर्माचारी मौजूदा समय में 2.57 फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार इनकी मांग मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वर्तमान न्यूनतम वेतन 18,000 में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।

Similar News