केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में आयोजित "फ्रूट होराइज़न-2026" कार्यक्रम में फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों, वैज्ञानिकों और निर्यातकों के साथ सीधा संवाद किया। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री ने फल और सब्जी उत्पादकों व निर्यातकों से संवाद किया। इस दौरान निर्यातकों ने ट्रांसपोर्ट, कोल्ड चेन और फलों के सर्टिफिकेशन से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के सामने रखा।
मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि भारत दुनिया का “फूड बास्केट” बने और देश के फल-सब्जियां वैश्विक बाजार तक पहुंचें। कार्यक्रम में कई राज्यों के निर्यातक और उत्पादक शामिल हुए। इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।