केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

Update: 2026-05-24 05:35 GMT




स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सा पेशेवरों का प्रशिक्षण भी बहुत महत्वपूर्ण है। वे कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री नड्डा ने कहा कि चिकित्‍सक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के सॉफ्टवेयर हैं, जबकि अवसंरचना और अन्य सुविधाएं राष्ट्र के हार्डवेयर हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि युवा चिकित्‍सकों की विशेषज्ञता, नवाचार और प्रतिबद्धता देश की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान करने और देश भर में स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र और स्वस्थ भारत की परिकल्पना विकसित भारत का लक्ष्‍य प्राप्त करने में प्रमुख भूमिका निभाएगी।



राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड के बारे में श्री नड्डा ने कहा कि संस्थान ने एक मजबूत ब्रांड बनाया है। यह स्वास्थ्य सेवा में पेशेवर दक्षता, समझ और विश्वसनीयता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने बताया कि रोगियों की देखभाल को मजबूत करने के लिए 11 नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।


समारोह में 26,396 उम्मीदवारों को राष्ट्रीय बोर्ड के डिप्लोमा और डॉक्टरेट की उपाधियाँ तथा फेलोशिप प्रदान की गईं।

Similar News