प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंगटोक में सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में शामिल होंगे

Update: 2026-04-28 04:55 GMT




प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गंगटोक के पालजोर स्‍टेडियम में सिक्किम राज्‍य के 50वें स्‍थापना दिवस के समापन समोराह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सिक्क‍िम के राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले, सिक्किम के मंत्री और कई सांसद भी भागीदारी करेंगे। श्री मोदी राज्‍य में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

इन परियोजनाओं में अवसरंचना, कनेक्‍टि‍विटी, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित व्‍यापक क्षेत्र शामिल हैं। इसका उद्देश्‍य सिक्किम में समग्र और समेकित विकास में तेजी लाना है। मुख्‍य परियोजनाओं में नामची जिले के यानगांग में सौ बिस्‍तरों वाले आयुर्वेद अस्‍पताल के लिए आधारशिला रखना शामिल है। यानगांग में सिक्किम विश्‍वविद्यालय के स्‍थायी परिसर का भी उद्घाटन किया जाएगा। सिक्‍क‍िम सरकार श्री मोदी की उपस्थिति में 15 सौ से अधिक स्‍थानीय कलाकारों को लेकर एक मेगा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम का विषय एकता के 1000 कदम है।

पालजोर स्‍टेडियम में कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री मुख्‍यमंत्री के साथ गंगटोक के रिजपार्क में स्थित ऑर्किडेरियम जाएंगे।

Similar News