कर्नाटक: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Update: 2026-05-25 05:34 GMT



कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। 10 मई को पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले हुई इस लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्य कार्यक्रम स्थल से मात्र कुछ दूरी पर फुटपाथ के पास 2 जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई थीं। वीवीआईपी रूट पर विस्फोटक मिलने की इस घटना पर बेंगलुरु दक्षिण के एसपी ने सख्त कदम उठाते हुए यह निलंबन की कार्रवाई की है।


Similar News