राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदेश की 7 विभूतियों समेत 66 लोगों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में 66 विभूतियों को वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे। आज के समारोह में उत्तर प्रदेश की डॉ0 एन. राजम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जबकि अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश के 6 अन्य लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। एक रिपोर्ट..... सरकार ने इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है।
इनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 58 पद्मश्री शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज 66 लोगों को पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। उत्तर प्रदेश से आज 7 विभूतियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें कला के क्षेत्र में डॉ. एन राजम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। डॉ केवल कृष्ण ठकराल, डॉ राजेंद्र प्रसाद और डॉ. श्याम सुंदर को चिकित्सा, डॉ. अशोक कुमार सिंह को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, जॉ बुद्ध रश्मि मणि को पुरातत्व विज्ञान और प्रवीण कुमार को खेल के लिए पद्म श्री से सम्मान किया गया, शेष पद्म पुरस्कार समारोह के दूसरे चरण में प्रदान किये जायेंगे।