अंतरराष्ट्रीय संकट: पेट्रोल-डीजल के साथ CNG के बढ़े दाम

Update: 2026-05-15 05:14 GMT




देश में 4 साल बाद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव करते हुए आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 3 रुपये बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। साथ ही, सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं, जिससे दिल्ली में अब नई दर 79.09 रुपये हो गई है।

दरअसल पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा दरों में भारी उछाल आया है, जिसके कारण यह वृद्धि जरूरी हो गई थी। हालांकि, वैश्विक संकट के बावजूद भारत ने पड़ोसी देशों की तुलना में कीमतों को काफी हद तक नियंत्रित रखा है। इससे पहले अप्रैल 2022 से तेल की कीमतों को स्थिर रखा गया था, हालांकि मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले 2 रुपये की कटौती की गई थी।

कच्चे तेल का आयात, जो फरवरी में 69 डॉलर प्रति बैरल था, वह अब 113 से 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। कंपनियों का घाटा बढ़ने के कारण अब दरों में संशोधन करना अनिवार्य हो गया था।

Similar News