38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह आज, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल आज संपन्न हो जाएंगे। समापन समारोह हल्द्वानी के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में दोपहर 2 बजे शुरू होगा। पदक तालिका में अभी सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड अग्रणी है। बोर्ड ने पिछले छह राष्ट्रीय खेलों में पांचवीं बार यह उपलब्धि हासिल की है। बोर्ड ने कल तीन स्वर्ण सहित नौ और पदक जीते। अब बोर्ड के कुल पदकों में 68 स्वर्ण, 26 रजत और 27 कांस्य पदक शामिल हैं।
महाराष्ट्र 54 स्वर्ण, 71 रजत और 73 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि हरियाणा 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
38वें राष्ट्रीय खेल समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 जनवरी को देहरादून में इसका उद्घाटन किया था।