श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास का निधन

Update: 2025-02-12 06:01 GMT



 अयोध्या में भगवान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। लखनऊ पीजीआई में बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। 3 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद उनको अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। तब से उनका इलाज चल रहा था। भगवान श्री राम को मंदिर में स्थापित करने की उनकी मंशा उनके जीवन में पूर्ण हो गई।

उन्होंने आराध्य भगवान श्रीराम के चरणों में अपना पूरा जीवन समर्पित कर रखा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर डाक्टरो को उनकी बेहतर चिकित्सा के निर्देश दिए थे।

Similar News