भारत की आर्थिक वृद्धि में जापान प्रमुख सहयोगी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Update: 2025-02-22 04:30 GMT



केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान भारत की आर्थिक वृद्धि में एक प्रमुख सहयोगी रहा है। उन्‍होंने कहा कि जापान भारत में विदेशी निवेश का 5वां सबसे बड़ा स्रोत है। श्री गोयल नई दिल्ली में कल भारत-जापान अर्थव्यवस्था और निवेश मंच को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि जापान से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वर्ष 2000 और 2024 के बीच 43 अरब डॉलर को पार कर गया है।



श्री गोयल ने कहा कि वर्ष 2011 में किये गये व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते से द्विपक्षीय व्यापार काफी मजबूत हुआ है। उन्‍होंने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत 1 हजार 400 से अधिक जापानी कंपनियां भारत में काम कर रही हैं। श्री गोयल ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल और दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में मेट्रो प्रणाली जैसी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भारत के विकास में जापान की सक्रिय भागीदारी प्रदर्शित करती हैं।


Similar News