बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह, राष्ट्रपति मुर्मु देंगी आशीर्वाद

Update: 2025-02-26 08:12 GMT




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु यहां सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेंगी और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। यह कार्यक्रम बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में श्री बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा गढ़ा गांव में आयोजित किया जा रहा है, जो छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर स्थित है।

खजुराहो हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

समारोह में क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा और आरपी सिंह सहित कई हस्तियां शिरकत करेंगी। इसके अलावा, गायक सोनू निगम, अभिनेता पुनीत वशिष्ठ और पहलवान द ग्रेट खली भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Similar News