पहलगाम हमला: गृहमंत्री और विदेश मंत्री की राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात

Update: 2025-04-24 13:58 GMT



गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज दोपहर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह बैठक हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उस पर भारत द्वारा उठाए गए कड़े कदमों के बाद हुई।

इस दौरान, विदेश मंत्रालय ने आज दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में पहलगाम आतंकी हमले के बारे में चुनिंदा देशों के राजदूतों को जानकारी दी गई। इस बैठक में जर्मनी, जापान, पोलैंड और रूस के राजदूत शामिल रहे।

यह आतंकी हमला मंगलवार को हुआ था, जब आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलियां चलाईं। हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हमले का स्थान श्रीनगर से लगभग 85 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम था।

भारत सरकार ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और कई अहम फैसले लिए हैं।

भारत ने सिंधु जल समझौते को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है इसके अलावा, भारत ने सार्क वीजा योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि, सभी वैध वीज़ा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या भी 55 से घटाकर 30 कर दी है।


Similar News