मेडिकल वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को मिली छूट आज खत्म हो रही है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने का आज आखिरी दिन है। आज के बाद से देश के किसी भी कोने में अगर कोई भी पाकिस्तानी नागरिक अवैध तरीके से रहता पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
भारत में गैरकानूनी रूप से रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को तीन साल तक की जेल और 3 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने तकरीबन सभी तरह के वीजा को रद्द कर दिया है।
हालांकि, दीर्घकालिक हिन्दू वीजा धारकों को इस आदेश से छूट दी गई है।दिल्ली में रह रहे पाकिस्तानी हिंदुओं को भी इस फैसले से राहत मिल सकती है, लेकिन, उनका भी वेरिफेकशन होगा। इसके अलावा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत आवेदन करने वाले हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को भी इस कार्रवाई से छूट मिल सकती है।