अनंत चतुर्दशी: आज मुंबई में किया जा रहा गणेश मूर्ति का विसर्जन

Update: 2025-09-06 07:28 GMT



अनंत चतुर्दशी के मौके पर आज मुंबई में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। दस दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन गणपति विसर्जन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शहर भर में करीब 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मुंबई पुलिस विसर्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने, भीड़भाड़ को रोकने और निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग करेगी।

शहर भर में लगभग 65 सौ से अधिक सार्वजनिक गणपति प्रतिमाओं और 1.75 लाख घरेलू प्रतिमाओं का विसर्जन होने की उम्मीद है, जिसके लिए बीएमसी ने 65 प्राकृतिक जलाशय और 205 कृत्रिम तालाब बनाए हैं। इसके अलावा 12 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 40 पुलिस उपायुक्त, 61 सहायक आयुक्त और 18,000 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

शहर पुलिस के अलावा, राज्य रिजर्व पुलिस की 14 कंपनियाँ, सीआरपीएफ की चार कंपनियाँ, त्वरित प्रतिक्रिया दल, दंगा नियंत्रण बल, डेल्टा, कॉम्बैट और महाराष्ट्र सुरक्षा बल प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे। वहीं, विसर्जन के दिन आज बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Similar News