प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात निकाय चुनाव में जनादेश पर जनता का जताया आभार

Update: 2026-04-29 04:43 GMT



प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में हुए महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनाव में भारी जनादेश के लिये राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि इन नतीजों ने गुजरात और भाजपा के बीच के रिश्ते को और मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए जनता ने सुशासन की राजनीति को चुना है। श्री मोदी ने गुजरात की जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा, आने वाले समय में और अधिक मेहनत से काम करेगी और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

उन्होंने गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी सराहना की। मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता, हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते रहे हैं और यही गुजरात में भाजपा की लगातार की सफलता का कारण है।

Similar News