वियतनाम के राष्ट्रपति का भारत दौरा, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Update: 2026-05-05 05:13 GMT




वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम आज तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंचेंगे। पहले वे बोध गया पहुंचेंगे और उसके बाद आज ही दिल्ली आएंगे। कल दिल्ली में उनका औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा।

इसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। कल वे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे जिसमें व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों देशों के बीच समझौतों का आदान-प्रदान होगा।

उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का कार्यक्रम भी है। दौरे के अंतिम दिन वे मुंबई में भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज का दौरा करेंगे और मुंबई में एक बिजनेस फोरम में भी भाग लेंगे।


Similar News