दिनेश के. त्रिपाठी और म्यांमार सेना प्रमुख के बीच द्विपक्षीय वार्ता

Update: 2026-05-05 05:16 GMT




नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी म्यांमार के दौरे पर है। दिनेश के. त्रिपाठी म्यांमार के डिफेंस फॉर्स के कमांडर इन चीफ Ye Win Oo के साथ द्विपक्षीय वार्ता की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए करते हुए कहा कि बैठक रक्षा संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई, जिसमें 'महासागर' के तहत बंगाल की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच चल रहे सहयोग और सेनाओं के बीच क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण आदान-प्रदान और बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को और विस्तारित करने पर चर्चा हुई। इस संवाद ने भारत और म्यांमार के बीच मजबूत, दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत किया है।

Similar News