वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

Update: 2026-05-06 04:43 GMT


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से बातचीत करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।

वियतनाम के राष्ट्रपति कल तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनका स्वागत किया। उनके साथ वियतनाम सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ आया है। इस वर्ष अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद राष्ट्रपति तो लाम की यह भारत की पहली राजकीय यात्रा है।

Similar News