भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत दूसरा रोज़गार कार्य समूह सम्मेलन तिरुवनंतपुरम में आयोजित होगा

Update: 2026-05-06 04:46 GMT


भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में दूसरी रोजगार कार्य समूह की बैठक आज तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी। दो दिन की इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि श्रम, रोजगार और श्रमिक कल्याण के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि बैठक में सदस्य देश सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को उन्नत बनाने, श्रम बाजारों को औपचारिक रूप देने और कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि इस अवसर पर रोजगार क्षमता, कौशल मानचित्रण, कौशल विकास और गिग और प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था में कार्यरत श्रमिकों को लाभ पहुंचाने में डिजिटल प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर भी बातचीत होगी।

मंत्रालय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन जैसे वैश्विक संगठनों की भागीदारी तकनीकी जानकारी और वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करके विचार-विमर्श में सहयोग करेगी।

ब्रिक्स के सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात हैं।

Similar News