म्यांमार के यांगून बंदरगाह पर पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज आई.एन.एस. सुनयना
भारतीय नौसेना का जहाज आई.एन.एस. सुनयना म्यांमार के यांगून बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह तैनाती नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की म्यांमार यात्रा के साथ हुई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह तैनाती भारत के 'महासागर विजन के अनुरूप है और क्षेत्र में भारत की निरंतर समुद्री सहभागिता तथा सहयोगात्मक रणनीतियों के तहत की गई है।