महाराष्ट्र: नीट पेपरलीक मामले में एक महिला को हिरासत में लिया

Update: 2026-05-13 12:09 GMT





महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने नीट पेपरलीक मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि बिबवेवाड़ी इलाके से गिरफ्तार इस महिला को प्रारंभिक पूछताछ के बाद केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई को सौंप दिया गया है।

मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए, नीट यूजी-2026 परीक्षा इस महीने की तीन तारीख को हुई थी। पेपरलीक के आरोपों के कारण इसे कल रद्द कर दिया गया था। सरकार ने सीबीआई को अनियमितताओं की व्यापक जांच करने के निर्देश दिये हैं।

Similar News