राजधानी नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे।
बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। इसी कड़ी में मलेशिया के विदेश मंत्री दातो सेरी उतामा हाजी मोहम्मद बिन हाजी हसन बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे।
भारत द्वारा आयोजित इस बैठक में उनकी उपस्थिति, भारत‑मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय सहयोग के लिए महत्वपूर्ण रूप से देखी जा रही है। बैठक में सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।