राजनाथ सिंह आज राजस्थान दौरे पर, मेडता में राव दूदा और जोधपुर में भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Update: 2026-05-14 06:31 GMT



 जयपुर, 14 मई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ आज प्रदेश के नागौर और जोधपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मेडता सिटी में मेडता के संस्थापक राव दूदा की प्रतिमा तथा जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री भैंरों सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। नागौर जिले के मेडता सिटी में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 फीट ऊंची राव दूदा की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर तथा पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। प्रतिमा अनावरण के बाद जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। मेडता प्रवास के दौरान रक्षा मंत्री चारभुजा नाथ मंदिर और मीरा मंदिर में दर्शन भी करेंगे। इसके बाद वे जोधपुर पहुंचेंगे, जहां रातानाडा चौराहे पर आयोजित समारोह में भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Similar News