कल से उन्नीस मई तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
रायपुर, 16 मई 2026 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल से उन्नीस मई तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे उन्नीस मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की छब्बीसवीं बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मध्यप्रदेष, उत्तरप्रदेष और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने कल मंत्रालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिए।
केन्द्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि डायल एक सौ बारह आपाकालीन सेवा का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह अट्ठारह मई को रायपुर में चार सौ नये वाहनों का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री राज्य को एक नई फॉरेंसिक लैब और जांच के लिए तैंतीस सर्वसुविधा युक्त वाहनों की सौगात भी देंगे। श्री शर्मा ने बताया कि बस्तर का नेतानार सुरक्षा केन्द्र पहला ऐसा स्थान होगा, जिसे जनसुविधा केन्द्र के रूप में बदला जा रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने बस्तर प्रवास के दौरान इस केन्द्र का उद्घाटन करेंगे।