पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर स्वीडन पहुंचेंगे

Update: 2026-05-17 06:14 GMT




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय स्वीडन यात्रा पर गोथेनबर्ग पहुंचेंगे। यह यात्रा नई दिल्ली और स्टॉकहोम के बीच गहराते संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है। पीएम मोदी स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ मुलाकात करेंगे।

साथ ही द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और हरित परिवर्तन, AI, उभरती प्रौद्योगिकियां, स्टार्टअप, मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाएं, रक्षा, अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए अवसरों की तलाश की जाएगी। दोनों देशों के प्रधानमंत्री यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को भी संबोधित करेंगे, जो यूरोप के प्रमुख उद्योगपतियों का एक महत्वपूर्ण मंच है।

Similar News