केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई तक अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, जहां वे नक्सल विरोधी अभियानों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इस दौरान मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। रायपुर में गृह मंत्री डायल-112 सेवा के विस्तार के तहत 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं बस्तर के नेतानार में पुलिस कैंप को जनसुविधा केंद्र में बदलने की नई पहल की शुरुआत होगी।
अमित शाह जगदलपुर में ग्रामीणों से संवाद करेंगे और 'बस्तर के संग' लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा के बाद यह गृह मंत्री अमित शाह का पहला छत्तीसगढ़ दौरा है।