प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कृषि क्षेत्र में उनके योगदान के लिए FAO का 'एग्रीकोला मेडल' से सम्मानित किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट शेयर की और प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किये जाने पर अपनी ख़ुशी जाहिर की।
उन्होंने प्रधानमंत्री के सभी कृषि जगत को मजबूत बनाने वाले कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि भारत में कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम पहलें है। वित्त मंत्री ने विशेष तौर पर फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-एनएएम , मेगा फूड पार्क, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। वित्त मंत्री ने लिखा कि यह जानकर खुशी हुई कि FAO का 'एग्रीकोला मेडल' प्रधानमंत्री को प्रदान किया गया।