भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्री कल नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

Update: 2026-05-26 04:49 GMT



भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्री कल नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे और विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर बैठक की मेजबानी करेंगे। बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल होंगे।

बैठक में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्वाड सहयोग को आगे बढ़ाने, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों और आपसी चिंता के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

Similar News